Home QB 12th psychology 12th Psychology Model Set – 1

12th Psychology Model Set – 1

15
0
SHARE

12th Psychology Model Set – 1

मॉडल प्रश्न पत्र – Set 1

विषय: मनोविज्ञान (Psychology) – Class 12th कुल प्रश्न: 50

1. ‘अंगूर खट्टे हैं’, यह किस रक्षा प्रक्रम का उदाहरण है ? (A) प्रक्षेपण (B) प्रतिक्रिया निर्माण (C) यौक्तिकीकरण (D) इनमें से कोई नहीं

2. फ्रायड के अनुसार मन का आकारात्मक मॉडल है— (A) इदम (B) अहम (C) अर्द्धचेतन (D) पराहम

3. किसने कहा कि “व्यक्ति जिस रूप में अपने आप को देखता है, वही उसका आत्म है” ? (A) डेनियल गोलमैन (B) क्रेच और क्रचफील्ड (C) मेयर (D) इनमें से कोई नहीं

4. तनाव का सकारात्मक पहलू क्या है ? (A) डिस्ट्रेस (B) परिश्रांति (C) यूस्ट्रेस (D) इनमें से कोई नहीं

5. निम्नलिखित में से कौन सामाजिक तनाव नहीं है ? (A) भूकंप (B) तनावपूर्ण सम्बंध (C) विवाह-विच्छेद (D) इनमें से कोई नहीं

6. हंस सेल्ये किस क्षेत्र से सम्बंधित हैं ? (A) संवेग (B) तनाव (C) अभिप्रेरण (D) इनमें से कोई नहीं

7. परामर्श सम्बंधी आवश्यक तत्व कौन नहीं है ? (A) गोपनीयता (B) सहयोग (C) सामूहिकता (D) इनमें से कोई नहीं

8. सामान्य अनुकूलन संलक्षण की तीसरी अवस्था क्या है ? (A) परिश्रांति की अवस्था (B) प्रतिरोध की अवस्था (C) चेतावनी प्रतिक्रिया (D) इनमें से कोई नहीं

9. क्योटो प्रोटोकॉल सम्बंधित है— (A) जलवायु परिवर्तन से (B) कचरा प्रबंधन से (C) ओजोन क्षरण से (D) इनमें से कोई नहीं

10. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस किस दिन मनाया जाता है ? (A) 2 जून (B) 5 सितम्बर (C) 10 अक्टूबर (D) इनमें से कोई नहीं

11. अल्बर्ट एलिस किस चिकित्सा पद्धति से सम्बंधित हैं ? (A) मनोगत्यात्मक चिकित्सा (B) संज्ञानात्मक चिकित्सा (C) व्यवहार चिकित्सा (D) इनमें से कोई नहीं

12. अष्टांग योग का पहला चरण क्या है ? (A) आसन (B) नियम (C) ध्यान (D) यम

13. किसी शिक्षक द्वारा अपने छात्र को आदेश देना उदाहरण है— (A) अनुरूपता का (B) अनुपालन का (C) आज्ञापालन का (D) इनमें से कोई नहीं

14. एनोरेक्सिया नरवोसा एक ऐसा विकार है जिसमें रोगी को— (A) भूख कम लगती है (B) प्यास कम लगती है (C) भूख अधिक लगती है (D) इनमें से कोई नहीं

15. डोपामाइन की अधिकता से कौन रोग होने की संभावना रहती है ? (A) दुर्भीति (B) मनोविदलता (C) डिप्रेशन (D) इनमें से कोई नहीं

16. निम्नलिखित में से कौन आनंद नियम से निर्देशित होता है ? (A) इदं (B) अहं (C) पराहं (D) इनमें से कोई नहीं

17. सेवार्थी केन्द्रित चिकित्सा विधि का प्रतिपादन किसने किया ? (A) रोजर्स (B) फ्रायड (C) युंग (D) इनमें से कोई नहीं

18. मृत्यु मूलप्रवृत्ति का दूसरा नाम क्या है ? (A) इरोस (B) थैनाटोस (C) प्रेम मूलप्रवृत्ति (D) इनमें से कोई नहीं

19. आक्रमण के सामाजिक सीखना सिद्धान्त का अग्रणी कौन है ? (A) डोलार्ड (B) बन्दूरा (C) फ्रायड (D) इनमें से कोई नहीं

20. निम्नलिखित में से किस मात्रक से ध्वनि को मापा जाता है ? (A) डेसिबेल (B) माइक्रोबेल (C) बेल (D) इनमें से कोई नहीं

21. ओजोन परत स्थित है— (A) मेसोस्फीयर में (B) आयनोस्फीयर में (C) स्ट्रेटोस्फीयर में (D) इनमें से कोई नहीं

22. भीड़ से अयुक्तिसंगत भय को क्या कहते हैं ? (A) एक्रोफोबिया (B) पायरोफोबिया (C) ऑक्लोफोबिया (D) इनमें से कोई नहीं

23. योग है— (A) देशज चिकित्सा (B) आघात चिकित्सा (C) वैकल्पिक चिकित्सा (D) इनमें से कोई नहीं

24. मनोवैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण के किस माध्यम पर बल दिया है ? (A) पूर्व व्यवहार अनुबोधक (B) पश्च व्यवहार पुनर्बलन (C) पर्यावरणीय शिक्षा (D) उपर्युक्त सभी

25. मनोलैंगिक विकास का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया ? (A) आइजेंक (B) फ्रायड (C) युंग (D) आलपोर्ट

26. नैतिकता का सिद्धान्त परिलक्षित होता है— (A) अचेतन में (B) अहं में (C) पराहं में (D) इनमें से कोई नहीं

27. अंधेरा से अयुक्तिसंगत भय को कहते हैं— (A) नाइक्टोफोबिया (B) एक्रोफोबिया (C) थैनेटोफोबिया (D) इनमें से कोई नहीं

28. किसने कहा, “स्वप्न अचेतन में जाने का राजमार्ग है” ? (A) फ्रायड (B) वाटसन (C) पैवलव (D) इनमें से कोई नहीं

29. दबाव के संज्ञानात्मक सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं— (A) लेजारस (B) स्पीयरमैन (C) थर्सटन (D) इनमें से कोई नहीं

30. सकारात्मक स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है ? (A) समय प्रबन्धन (B) तर्कपूर्ण सोच (C) सकारात्मक चिंतन (D) इनमें से सभी

31. जिस बच्चे की बुद्धि-लब्धि 90-100 के बीच होती है, उसे किस श्रेणी में रखा जाएगा ? (A) मूढ़ (B) सामान्य (C) श्रेष्ठ (D) प्रतिभाशाली

32. चार्ल्स स्पीयरमैन द्वारा बुद्धि के किस सिद्धान्त का प्रतिपादन हुआ ? (A) द्वि-कारक सिद्धान्त (B) समूह-कारक सिद्धान्त (C) बहु-कारक सिद्धान्त (D) एक-कारक सिद्धान्त

33. थर्स्टन के अनुसार बुद्धि में कितनी प्राथमिक मानसिक योग्यताएँ होती हैं ? (A) 6 (B) 7 (C) 8 (D) 16

34. 1 दिसम्बर को निम्नलिखित में से कौन दिवस मनाया जाता है ? (A) विश्व साक्षरता दिवस (B) विश्व पर्यावरण दिवस (C) विश्व एड्स दिवस (D) इनमें से कोई नहीं

35. जो व्यक्ति बहुत हँसमुख, सामाजिक एवं बातुनी होता है, कहलाता है— (A) अन्तर्मुखी (B) बहिर्मुखी (C) उभयमुखी (D) इनमें से कोई नहीं

36. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर कब प्रारंभ हुआ ? (A) 1973 में (B) 1975 में (C) 1976 में (D) इनमें से कोई नहीं

37. व्यक्तिगत भिन्नता का तात्पर्य होता है— (A) व्यक्तियों की विशेषताओं में अंतर (B) व्यक्तियों के व्यवहार पैटर्न में विभिन्नता (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं

38. अपराध शास्त्र का पिता कौन हैं ? (A) शेल्डन (B) मोरेनो (C) लोम्ब्रोजो (D) क्रेश्मर

39. प्राकृतिक आपदा का उदाहरण है— (A) बाढ़ (B) भूकंप (C) चक्रवात (D) इनमें से सभी

40. परामर्शदाता एक प्रशिक्षित …… है। (A) चिकित्सक (B) अध्यापक (C) अभिभावक (D) मनोवैज्ञानिक

41. रेवेन का प्रगतिशील मैट्रिक्स परीक्षण है— (A) अशाब्दिक परीक्षण (B) समूह परीक्षण (C) व्यक्तिगत परीक्षण (D) इनमें से कोई नहीं

42. बार-बार हाथ धोना लक्षण है— (A) मनोग्रस्तता बाध्यता स्नायु विकृति का (B) हिस्टीरिया का (C) मनोविदलता का (D) स्थिर व्यामोह का

43. संज्ञानात्मक-व्यवहार चिकित्सा के संस्थापक कौन थे ? (A) बेक (B) राईस (C) एलिस (D) बैण्डुरा

44. डाउन संलक्षण एक प्रकार का रोग है— (A) ग्रंथिक रोग (B) दुर्भीति (C) पेट की बीमारी (D) मानसिक दुर्बलता

45. 5 जून को निम्नांकित में से कौन दिवस मनाया जाता है ? (A) विश्व साक्षरता दिवस (B) विश्व पर्यावरण दिवस (C) विश्व एड्स दिवस (D) विश्व मातृत्व दिवस

46. उत्तम स्वास्थ्य हेतु किस भारतीय मनीषी ने योग के अष्टांग मार्ग को प्रतिपादित किया ? (A) गौतम बुद्ध (B) पतंजलि (C) सुकरात (D) इनमें से कोई नहीं

47. एक्रोफोबिया का अर्थ क्या होता है ? (A) बिल्ली से डरना (B) कुत्ता से डरना (C) ऊँचाई से डरना (D) आँधी-तूफान से डरना

48. मनोवृत्ति में कितने संघटक होते हैं ? (A) 4 (B) 2 (C) 3 (D) 5

49. ‘संवेगात्मक बुद्धि’ पद का परिचय किसके द्वारा कराया गया ? (A) सैलोवे तथा मेयर (B) गोलमैन (C) जेम्स बार्ड (D) वुड तथा वुड

50. मनोविदलता के लक्षण हैं— (A) धनात्मक लक्षण (B) ऋणात्मक लक्षण (C) मनोगतिक लक्षण (D) इनमें से सभी


Answer key – 

Q.No. Answer Q.No. Answer Q.No. Answer Q.No. Answer Q.No. Answer
1 C 11 B 21 C 31 B 41 A
2 C 12 D 22 C 32 A 42 A
3 B 13 C 23 C 33 B 43 A
4 C 14 A 24 D 34 C 44 D
5 A 15 B 25 B 35 B 45 B
6 B 16 A 26 C 36 A 46 B
7 C 17 A 27 A 37 C 47 C
8 A 18 B 28 A 38 C 48 C
9 A 19 B 29 A 39 D 49 A
10 C 20 A 30 D 40 D 50 D

*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here