Home QB Hindi 12th model Model 1 Hindi Model Question Paper (50 MCQs)

Model 1 Hindi Model Question Paper (50 MCQs)

15
0
SHARE

Model 1 Hindi Model Question Paper (50 MCQs)
1. ‘घुटना टेकना’ मुहावरे का अर्थ क्या होगा ?
(A) जीत जाना (B) हार मानना (C) घुटना टूटना (D) हार-जीत न होना
2. ‘चूँ न करना’ मुहावरे का अर्थ क्या होगा ?
(A) बहाना करना (B) कम बोलना (C) व्यर्थ निंदा करना (D) सह जाना
3. ‘मैंने खाना खाया क्योंकि मुझे भूख लगी थी’ यह किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) मिश्र वाक्य का (B) सरल वाक्य का (C) संयुक्त वाक्य का (D) निषेधवाचक वाक्य का
4. ‘माता ! दया करो’ किस कारक का उदाहरण है ?
(A) अधिकरण कारक (B) संप्रदान कारक (C) संबोधन कारक (D) अपादान कारक
5. ‘विधानसभा’ किस तत्पुरुष समास का उदाहरण है ?
(A) कर्म (B) करण (C) संप्रदान (D) अधिकरण
6. अशोक वाजपेयी ने राज्य की सेवा किस रूप में की ?
(A) भारतीय प्रशासनिक सेवा (B) संगीतकार के रूप में (C) राजनीतिज्ञ के रूप में (D) अर्थशास्त्री के रूप में
7. ‘भितिहरवा’ नामक स्थान का वर्णन किस शीर्षक पाठ में है ?
(A) ओ सदानीरा (B) तिरिछ (C) जूठन (D) रोज
8. ‘तिरिछ’ शीर्षक पाठ में लेखक के पिताजी किस ग्राम के प्रधान हैं ?
(A) सुगौली (B) लमही (C) बघेली (D) बकेली
9. ‘जो बहुत बोलता है’ के लिए एक शब्द क्या होगा ?
(A) गुणवान (B) वागीश (C) वाचाल (D) वाचस्पति
10. ‘गाँव का घर’ शीर्षक पाठ के अनुसार बेटा को अबकी दहेज में क्या मिला है ?
(A) लालटेन (B) मकान (C) मोटरकार (D) टी० वी०
11. ‘पुत्र वियोग’ शीर्षक कविता में कवयित्री ने छौना किसे कहा है ?
(A) हिरन के बच्चे को (B) अपने पुत्र को (C) पड़ोसी के बच्चे को (D) अपने पति को
12. भगत सिंह का जन्म किस वर्ष हुआ था ?
(A) 1906 ई० (B) 1907 ई० (C) 1908 ई० (D) 1900 ई०
13. ‘नारी और नर’ एक ही द्रव्य की ढली दो प्रतिमाएँ हैं – यह पंक्ति किस रचयिता की है ?
(A) दिनकर (B) मुक्तिबोध (C) मलयज (D) भगत सिंह
14. ‘रोज’ शीर्षक कहानी में मालती के पुत्र का क्या नाम है ?
(A) चंद्रधर (B) कृष्ण (C) टिटी (D) मिठी
15. पठित पाठ में भगत सिंह ने सुखदेव को पत्र कहाँ से लिखा है ?
(A) घर से (B) विदेश से (C) जेल से (D) कानपुर से
16. “तेरी कुड़माई हो गई ?” इस कथन का सम्बन्ध किस कहानी से है ?
(A) उसने कहा था (B) पूस की रात (C) रोज (D) तिरिछ
17. ‘कवियों का कवि’ किस कवि को कहा जाता है ?
(A) निराला को (B) शमशेर बहादुर सिंह को (C) दिनकर को (D) मुक्तिबोध को
18. ‘कुड़माई’ का अर्थ क्या होता है ?
(A) मिलन (B) सगाई (C) गौना (D) तिलक
19. ‘लपटन साहब’ किस कहानी का पात्र है ?
(A) उसने कहा था (B) रोज (C) तिरिछ (D) जूठन
20. ‘अमृत’ शब्द का पर्यायवाची क्या होगा ?
(A) सुधा (B) शस्य (C) दर्प (D) वैश्वानर
21. ‘चमक’ का विशेषण है
(A) चमकी (B) चमकीला (C) चीमकी (D) चमकीन
22. ‘यह कार्य मुझसे हो जाएगा’ यह किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निजवाचक (B) अनिश्चयवाचक (C) निश्चयवाचक (D) सम्बंधवाचक
23. ‘मिठास’ किस संज्ञा का उदाहरण है ?
(A) भाववाचक (B) समूहवाचक (C) जातिवाचक (D) द्रव्यवाचक
24. ‘अनुज’ शब्द का स्त्रीलिंग शब्द क्या है ?
(A) अनजी (B) अनुजी (C) अनुजा (D) अनुजिन
25. ‘संयोग’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) सम् + योग (B) सं + योग (C) संयो + ग (D) सन् + योग
26. ‘दिगम्बर’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) दिक् + अंबर (B) दिग + अम्बर (C) दिक + अम्बर (D) दिग् + अंबर
27. ‘जी चुराना’ मुहावरे का अर्थ क्या होगा ?
(A) दिल भगा लेना (B) दिल चुरा लेना (C) किसी काम से भागना (D) प्यार हो जाना
28. ‘नंदगढ़ का स्तूप’ कितना फुट ऊँचा है ?
(A) 82 फुट (B) 83 फुट (C) 84 फुट (D) 85 फुट
29. ‘आयुष्मान’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
(A) आयुष्मानी (B) आयुष्माईन (C) आयुष्मिनी (D) आयुष्मती
30. ‘कारक’ के कितने भेद होते हैं ?
(A) सात (B) आठ (C) छह (D) पाँच
31. ‘यथासंभव’ शब्द में कौन समास है ?
(A) तत्पुरूष (B) अव्ययीभाव (C) कर्मधारय (D) बहुव्रीहि
32. ‘मुँह’ शब्द कौन लिंग है ?
(A) स्त्रीलिंग (B) पुलिंग (C) उभयलिंग (D) इनमें से कोई नहीं
33. ‘सभा’ शब्द में कौन संज्ञा है ?
(A) समूहवाचक (B) द्रव्यवाचक (C) जातिवाचक (D) व्यक्तिवाचक
34. 1974 ई० में जयप्रकाश नारायण ने किस आंदोलन का नेतृत्व किया ?
(A) किसान आंदोलन का (B) जनजाति आंदोलन का (C) मजदूर आंदोलन का (D) छात्र आंदोलन का
35. ‘ओ सदानीरा’ शीर्षक पाठ साहित्य की कौन विधा है ?
(A) निबंध (B) कहानी (C) शब्दचित्र (D) रेखाचित्र
36. ‘सदैव’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) स + दैव (B) सदै + व (C) सद + एव (D) सदा + एव
37. ‘शत्रुता’ शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) त (B) उता (C) ता (D) त्रुता
38. ‘उसने कहा था’ कहानी में किस युद्ध का उल्लेख है ?
(a) प्रथम विश्व युद्ध (b) द्वितीय विश्व युद्ध (c) कारगिल युद्ध (d) हल्दीघाटी युद्ध
39. ‘शिक्षा’ हिन्दी साहित्य में किस विधा के अंतर्गत है ?
(a) संभाषण (b) डायरी लेखन (c) आत्मकथा (d) ऐतिहासिक संस्मरण
40. ‘परिश्रम’ शब्द का विलोम क्या है ?
(a) मिहनती (b) विश्राम (c) मेधावी (d) तेजस्वी
41. ‘कमल’ शब्द का पर्यायवाची क्या है ?
(a) सरोज (b) नीरधि (c) फूल (d) पुष्प
42. ‘उद्गम’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(a) उत् + गम (b) उद् + गम (c) उत् + आगम (d) उद् + आगम
43. ‘भरपेट’ शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(a) भर (b) भार (c) भा (d) भरा
44. ‘राज्यपाल’ शब्द कौन संज्ञा है ?
(A) जातिवाचक (B) व्यक्तिवाचक (C) समूहवाचक (D) द्रव्यवाचक
45. ‘हताहत’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) हत + हत (B) हता + हत (C) हत + आहत (D) हताह + त
46. ‘नीरोग’ शब्द का संधि-विच्छेद है
(a) नी + रोग (b) नीरो + ग (c) नि + रोग (d) निः + रोग
47. ‘अजय’ शब्द का विशेषण है
(a) अजित (b) अधिकारी (c) उजागर (d) आग्नेय
48. ‘यथेष्ट’ शब्द का संधि-विच्छेद है
(a) यथा + इष्ट (b) यथे + ष्ट (c) य + थेष्ट (d) यथेष + ट
49. ‘गुस्सा’ शब्द है
(A) स्त्रीलिंग (B) पुल्लिंग (C) उभयलिंग (D) इनमें से कोई नहीं
50. ‘अनादर’ शब्द में कौन-सा समास है ?
(A) अव्ययीभाव (B) नञ् (C) कर्मधारय (D) तत्पुरुष

Answer Sheet (1–50)
1. (B)
2. (D)
3. (A)
4. (C)
5. (A)
6. (A)
7. (A)
8. (A)
9. (C)
10. (A)
11. (B)
12. (B)
13. (A)
14. (C)
15. (C)
16. (A)
17. (B)
18. (B)
19. (A)
20. (A)
21. (B)
22. (A)
23. (A)
24. (C)
25. (A)
26. (A)
27. (C)
28. (C)
29. (D)
30. (B)
31. (B)
32. (B)
33. (A)
34. (D)
35. (A)
36. (D)
37. (C)
38. (a)
39. (a)
40. (b)
41. (a)
42. (a)
43. (a)
44. (A)
45. (C)
46. (d)
47. (a)
48. (a)
49. (B)
50. (B)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here