Home QB Model Set Geography 12th Model 03 Geography  Model Question Paper

Model 03 Geography  Model Question Paper

12
0
SHARE

Model 03 Geography  Model Question Paper (1–50)
1. मानव भूगोल क्रियाशील मानव और अस्थिर पृथ्वी के परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है। यह किसने कहा ?
(A) रेटजेल (B) कुमारी सैंपल (C) ग्रिफिथ टेलर (D) विडाल डी ला ब्लाश
2. निम्नलिखित में कौन सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है ?
(A) यात्रियों के विवरण (B) चंद्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने (C) प्राचीन महाकाव्य (D) उपग्रह चित्र
3. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सत्य नहीं है ?
(A) ग्रिफिथ टेलर ने नव-निश्चयवाद की संकल्पना दी (B) 15वीं शताब्दी के अंत से अन्वेषणों का दौर शुरू हुआ (C) मानव भूगोल का क्षेत्र बहुत संकुचित है (D) ब्लाश ने संभववाद की अवधारणा दी
4. जनांकीकीय संक्रमण सिद्धांत की किस अवस्था में जन्म दर और मृत्यु दर दोनों उच्च होती हैं ?
(A) प्रथम (B) द्वितीय (C) तृतीय (D) चतुर्थ
5. निम्नलिखित में से कौन सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है ?
(A) अटाकामा (B) भूमध्यरेखीय प्रदेश (C) दक्षिण-पूर्वी एशिया (D) ध्रुवीय प्रदेश
6. विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप कौन सा है ?
(A) एशिया (B) यूरोप (C) अफ्रीका (D) उत्तर अमेरिका
7. मानव विकास सूचकांक (HDI) का निर्धारण इनमें से किसे माना जाता है ?
(A) स्वास्थ्य (B) शिक्षा (C) संसाधनों तक पहुँच (D) इनमें से सभी
8. निम्नलिखित में कौन सा देश उच्च मानव विकास वाला है ?
(A) अर्जेंटीना (B) नॉर्वे (C) भारत (D) चीन
9. निम्नलिखित में कौन सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया ?
(A) अंगूर की खेती (B) रोपण कृषि (C) मिश्रित कृषि (D) डेयरी कृषि
10. सामूहिक कृषि को सोवियत संघ में किस नाम से जाना जाता था ?
(A) कोलखोज (B) सोवखोज (C) फैजेण्डा (D) मिल्पा
11. निम्नलिखित में कौन सी एक व्यावसायिक कृषि नहीं है ?
(A) डेयरी कृषि (B) चावल की कृषि (C) रोपण कृषि (D) विस्तृत वाणिज्यिक अनाज कृषि
12. खनन किस प्रकार का क्रियाकलाप है ?
(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक
13. निम्नलिखित में कौन सा एक द्वितीयक आर्थिक क्रियाकलाप नहीं है ?
(A) टोकरी बुनना (B) लौह-प्रगलन (C) मछली पकड़ना (D) वस्त्र निर्माण
14. लाल कॉलर का संबंध किस क्रियाकलाप से है ?
(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक
15. सेवा क्षेत्र का संबंध किससे है ?
(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) इनमें से कोई नहीं
16. विश्व का व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन सा है ?
(A) उत्तरी अटलांटिक मार्ग (B) प्रशांत महासागरीय मार्ग (C) केप मार्ग (D) हिंद महासागरीय मार्ग
17. पनामा नहर किसको जोड़ती है ?
(A) अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से (B) भूमध्य सागर को लाल सागर से (C) हिंद महासागर को अटलांटिक से (D) इनमें से कोई नहीं
18. महामार्गों का निर्माण किस देश में सबसे पहले हुआ ?
(A) ब्रिटेन (B) जर्मनी (C) अमेरिका (D) भारत
19. ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक जाता है ?
(A) लेनिनग्राद से व्लादिवोस्तोक (B) सेंट पीटर्सबर्ग से व्लादिवोस्तोक (C) मास्को से व्लादिवोस्तोक (D) वैंकूवर से मॉन्ट्रियल
20. दक्षेस (SAARC) का मुख्यालय कहाँ है ?
(A) काठमांडू (B) नई दिल्ली (C) इस्लामाबाद (D) ढाका
21. ओपेक (OPEC) का मुख्यालय कहाँ है ?
(A) वियना (B) जेनेवा (C) पेरिस (D) रोम
22. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्यालय कहाँ है ?
(A) जिनेवा (B) न्यूयॉर्क (C) वाशिंगटन (D) पेरिस
23. भारत में जनगणना कितने वर्षों के अंतराल पर होती है ?
(A) 5 वर्ष (B) 10 वर्ष (C) 15 वर्ष (D) 20 वर्ष
24. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी थी ?
(A) 102.8 करोड़ (B) 121.08 करोड़ (C) 130 करोड़ (D) 140 करोड़
25. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?
(A) महाराष्ट्र (B) उत्तर प्रदेश (C) बिहार (D) पश्चिम बंगाल
26. भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?
(A) सिक्किम (B) गोवा (C) मिजोरम (D) नागालैंड
27. भारत की साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी थी ?
(A) 65.38% (B) 74.04% (C) 82.14% (D) 60.20%
28. निम्नलिखित में कौन सा नगर भू-आकृतिक नगर नहीं है ?
(A) नैनीताल (B) मसूरी (C) पटना (D) माउंट आबू
29. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत किस वर्ष हुई थी ?
(A) 1950-51 (B) 1960-61 (C) 1967-68 (D) 1970-71
30. भारत में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?
(A) पंजाब (B) पश्चिम बंगाल (C) उत्तर प्रदेश (D) बिहार
31. भारत में गेहूँ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?
(A) पंजाब (B) हरियाणा (C) उत्तर प्रदेश (D) मध्य प्रदेश
32. चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?
(A) असम (B) पश्चिम बंगाल (C) केरल (D) तमिलनाडु
33. कहवा (कॉफी) का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?
(A) कर्नाटक (B) केरल (C) तमिलनाडु (D) आंध्र प्रदेश
34. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है ?
(A) ओडिशा (B) झारखंड (C) गुजरात (D) महाराष्ट्र
35. सिंहभूम किसके लिए प्रसिद्ध है ?
(A) लोहा (B) ताँबा (C) कोयला (D) मैंगनीज
36. भारत में कोयला का सर्वप्रमुख उत्पादक राज्य कौन है ?
(A) झारखंड (B) छत्तीसगढ़ (C) ओडिशा (D) पश्चिम बंगाल
37. डिगबोई तेल क्षेत्र किस राज्य में है ?
(A) असम (B) गुजरात (C) महाराष्ट्र (D) राजस्थान
38. अंकलेश्वर क्षेत्र है ?
(A) पेट्रोलियम क्षेत्र (B) कोयला क्षेत्र (C) जल विद्युत केंद्र (D) परमाणु ऊर्जा केंद्र
39. भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन कहाँ स्थापित किया गया था ?
(A) तारापुर (B) कलपक्कम (C) नरौरा (D) रावतभाटा
40. रावतभाटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(A) राजस्थान (B) गुजरात (C) कर्नाटक (D) तमिलनाडु
41. भिलाई इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(A) छत्तीसगढ़ (B) झारखंड (C) ओडिशा (D) पश्चिम बंगाल
42. राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना किसके सहयोग से की गई थी ?
(A) जर्मनी (B) रूस (C) ब्रिटेन (D) अमेरिका
43. बोकारो इस्पात कारखाना किस पंचवर्षीय योजना में बना था ?
(A) तीसरी (B) चौथी (C) पाँचवीं (D) दूसरी
44. भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है ?
(A) अहमदाबाद (B) कानपुर (C) मुंबई (D) कोयंबटूर
45. दक्षिण भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है ?
(A) कोयंबटूर (B) मदुरै (C) बेंगलुरु (D) चेन्नई
46. स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग संबंधित है ?
(A) सड़क मार्ग से (B) रेल मार्ग से (C) जल मार्ग से (D) वायु मार्ग से
47. उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर जोड़ता है ?
(A) श्रीनगर को कन्याकुमारी से (B) पोरबंदर को सिलचर से (C) दिल्ली को मुंबई से (D) मुंबई को कोलकाता से
48. कोंकण रेलवे पर कौन सा राज्य स्थित नहीं है ?
(A) महाराष्ट्र (B) गोवा (C) कर्नाटक (D) आंध्र प्रदेश
49. भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया था ?
(A) 1947 (B) 1953 (C) 1960 (D) 1969
50. हल्दिया पत्तन किस राज्य में स्थित है ?
(A) पश्चिम बंगाल (B) ओडिशा (C) आंध्र प्रदेश (D) तमिलनाडु

Answer Sheet (1–50)
1. (B)
2. (C)
3. (C)
4. (A)
5. (C)
6. (A)
7. (D)
8. (B)
9. (B)
10. (A)
11. (B)
12. (A)
13. (C)
14. (A)
15. (C)
16. (A)
17. (A)
18. (B)
19. (B)
20. (A)
21. (A)
22. (A)
23. (B)
24. (B)
25. (B)
26. (A)
27. (B)
28. (C)
29. (C)
30. (B)
31. (C)
32. (A)
33. (A)
34. (A)
35. (B)
36. (A)
37. (A)
38. (A)
39. (A)
40. (A)
41. (A)
42. (A)
43. (B)
44. (A)
45. (A)
46. (A)
47. (A)
48. (D)
49. (B)
50. (A)

 

Thanks 👍

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here