Home 12th Arts Question Bank 2018 Question Bank Geography 12th

2018 Question Bank Geography 12th

35
0
SHARE

2018 Question Bank Geography 12th

भूगोल (Geography) – 2018 (Bihar Board Class 12) और अतिरिक्त प्रश्न 

  1. निम्नलिखित में से कौन एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है ?(A) स्थानिक संगठन (B) क्षेत्रीय विभेदन (C) मात्रात्मक क्रांति (D) प्रादेशिक विश्लेषण—– Ans–(C)

  2. नवनिश्चयवाद संकल्पना का प्रतिपादन किसने किया ?(A) अल्फ्रेड हेटनर (B) अल्बर्ट डिमॉन्जियाँ (C) ग्रिफिथ टेलर (D) फ्रेडरिक रेटजेल—– Ans–(C)

  3. निम्नलिखित में कौन एक जन-स्थानांतरण का अपकर्ष कारक नहीं है ?(A) रहन-सहन की निम्न दशाएँ (B) रहन-सहन की अच्छी दशाएँ (C) शांति एवं स्थायित्व (D) अनुकूल जलवायु—– Ans–(A)

  4. निम्नलिखित में किस देश का लिंग अनुपात विश्व में सर्वाधिक है ?(A) संयुक्त अरब अमीरात (B) फ्रांस (C) जापान (D) लैटविया—– Ans–(D)

  5. निम्नलिखित विद्वानों में किसने मानव विकास सूचकांक निर्मित किया ?(A) रेटजेल (B) प्रो० अमर्त्य सेन (C) डॉ० महबूब उल हक (D) अरुनभा घोष—– Ans–(C)

  6. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल है ?(A) गेहूँ (B) कोको (C) मक्का (D) राई—– Ans–(B)

  7. निम्नलिखित में कौन प्रदेश विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के लिए उपयुक्त नहीं है ?(A) आमेजन बेसिन (B) पंपास क्षेत्र (C) प्रेयरी क्षेत्र (D) स्टैपीज क्षेत्र—– Ans–(A)

  8. निम्नलिखित में कौन कृषि आधारित उत्पाद नहीं है ?(A) चीनी (B) नमक (C) कॉफी (D) चाय—– Ans–(B)

  9. निम्नलिखित क्रियाकलापों में किसमें उच्च स्तरीय अन्वेषण सम्मिलित किए जाते हैं ?(A) प्राथमिक क्रियाकलाप (B) द्वितीयक क्रियाकलाप (C) चतुर्थ क्रियाकलाप (D) पंचम क्रियाकलाप—– Ans–(D)

  10. बृहद ट्रंक मार्ग संबंधित है—(A) भूमध्यसागर-हिन्द महासागर से (B) उत्तर अटलांटिक महासागर से (C) दक्षिण अटलांटिक महासागर से (D) उत्तर प्रशांत महासागर से—– Ans–(B)

  11. ‘बिग इंच’ पाइपलाइन प्रवाहित करता है—(A) पेट्रोलियम (B) दूध (C) जल (D) तरल पेट्रोलियम गैस (LPG)—– Ans–(A)

  12. स्वेज नहर जोड़ती है—(A) अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से (B) भूमध्य सागर को लाल सागर से (C) भूमध्य सागर को हिन्द महासागर से (D) भूमध्य सागर को आर्कटिक महासागर से—– Ans–(B)

  13. निम्नलिखित आर्थिक क्रियाओं में कौन ग्रामीण अधिवासों से संबंधित है ?(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) चतुर्थक—– Ans–(A)

  14. किस प्रकार की बस्ती सड़क, नदी और नहर के किनारे पायी जाती है ?(A) वृत्ताकार (B) रेखीय (C) वर्गाकार (D) चौक पट्टी—– Ans–(B)

  15. निम्नलिखित में से कौन इथियोपिया की राजधानी है ?(A) केनबरा (B) लुसाका (C) अदीस अबाबा (D) नैरोबी—– Ans–(C)

  16. निम्नलिखित में कौन सांस्कृतिक नगर है ?(A) जेरूसलम (B) मैनचेस्टर (C) ओसाका (D) फ्रैंकफर्ट—– Ans–(A)

  17. निम्नलिखित में कौन आंतरिक सामुद्रिक पत्तन नहीं है ?(A) कोलकाता (B) एथेंस (C) मैनचेस्टर (D) मम्फिस—– Ans–(B)

  18. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है ?(A) मणिपुर (B) अरुणाचल प्रदेश (C) नागालैंड (D) सिक्किम—– Ans–(D)

  19. निम्नलिखित में किस भाषा परिवार की जनसंख्या सबसे कम है ?(A) ऑस्ट्रिक (B) द्रविड़ (C) चीनी-तिब्बती (D) भारतीय-यूरोपीय—– Ans–(C)

  20. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रति वर्ग कि.मी. जनसंख्या घनत्व है—(A) 1006 (B) 1106 (C) 1136 (D) 1166—– Ans–(B)

  21. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता का प्रतिशत है ?(A) 65.4 (B) 74.04 (C) 76.10 (D) 77.18—– Ans–(B)

  22. निम्नलिखित राज्यों में कौन कपास उत्पादक नहीं है ?(A) आन्ध्र प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) हरियाणा (D) छत्तीसगढ़—– Ans–(D)

  23. निम्नलिखित में कौन भारतीय कृषि की समस्या है ?(A) निम्न उत्पादकता (B) विखंडित जोत (C) अनियमित मानसून (D) उपरोक्त सभी—– Ans–(D)

  24. निम्नलिखित में कौन सबसे छोटी है ?(A) नर्मदा बेसिन (B) गोदावरी बेसिन (C) माही बेसिन (D) तापी बेसिन—– Ans–(C)

  25. निम्नलिखित कोयला खदानों में कौन झारखंड में नहीं है ?(A) बोकारो (B) गिरिडीह (C) सिंगरौली (D) झरिया—– Ans–(C)

  26. निम्नलिखित नदियों में कौन पूर्व की ओर प्रवाहित नहीं होती ?(A) वैतरणी (B) स्वर्णरेखा (C) तापी (D) कृष्णा—– Ans–(C)

  27. निम्नलिखित राज्यों में किसमें हीराकुड परियोजना अवस्थित है ?(A) ओडिशा (B) छत्तीसगढ़ (C) मध्य प्रदेश (D) महाराष्ट्र—– Ans–(A)

  28. निम्नलिखित राज्यों में किसमें नरोरा नाभिकीय ऊर्जा केंद्र अवस्थित है ?(A) उत्तर प्रदेश (B) महाराष्ट्र (C) गुजरात (D) कर्नाटक—– Ans–(A)

  29. निम्नलिखित में कौन पूर्व मध्य रेल मंडल का मुख्यालय है ?(A) गोरखपुर (B) इलाहाबाद (C) भुवनेश्वर (D) हाजीपुर—– Ans–(D)

  30. निम्नलिखित राज्यों में किसमें विजयनगर लौह-इस्पात केंद्र अवस्थित है ?(A) आन्ध्र प्रदेश (B) तमिलनाडु (C) कर्नाटक (D) छत्तीसगढ़—– Ans–(C)

  31. निम्नलिखित राज्यों में कौन सर्वाधिक जनसंख्या वाला मेगानगर है ?(A) मुम्बई (B) दिल्ली (C) कोलकाता (D) चेन्नई—– Ans–(A)

  32. निम्नलिखित में कौन-सा एक जवाहर लाल समुद्री पत्तन अवस्थित है ?(A) केरल (B) कर्नाटक (C) महाराष्ट्र (D) गुजरात—– Ans–(C)

  33. उत्तर दक्षिण गलियारा जोड़ता है—(A) जम्मू को तिरुअनन्तपुरम से (B) बारामूला को तिरुनेलवेली से (C) श्रीनगर को कन्याकुमारी से (D) श्रीनगर को नागरकॉइल से—– Ans–(C)

  34. भारत में सर्वाधिक संख्या में शरणार्थी से आए ?(A) पाकिस्तान (B) नेपाल (C) म्याँमार (D) बांग्लादेश—– Ans–(D)

  35. ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं—(A) उद्योग (B) मोटर वाहन (C) लाउडस्पीकर (D) उपरोक्त सभी—– Ans–(D)

36. भूगोल का जनक किस विद्वान को कहा जाता है?(A) इरैटोस्थनिज़ (B) हेरोडोटस (C) हम्बोल्ट (D) कार्ल रिटर—– Ans–(A)

37. मानव भूगोल अस्थाई पृथ्वी और चंचल मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है— यह किसने कहा?(A) ब्लैश (B) कु० एलेन सी० सेम्पल (C) रेटजेल (D) टेलर—– Ans–(B)

38. ‘संसार में सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप कौन-सा है?(A) अफ्रीका (B) यूरोप (C) एशिया (D) उत्तरी अमेरिका—– Ans–(C)

39. विश्व की जनसंख्या 6 अरब किस वर्ष हुई थी?(A) 1987 (B) 1999 (C) 2011 (D) 2001—– Ans–(B)

40. निम्नलिखित में कौन-सा एक जनसंख्या परिवर्तन का घटक नहीं है?(A) जन्म (B) मृत्यु (C) प्रवास (D) नगरीकरण—– Ans–(D)

41. जननांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?(A) मेशार्ट (B) नोएस्टीन (C) अमर्त्य सेन (D) मार्शल—– Ans–(B)

42. मानव विकास सूचकांक (HDI) का मान किसके बीच होता है?(A) 0 से 10 (B) 0 से 1 (C) 1 से 100 (D) 10 से 50—– Ans–(B)

43. इनमें से कौन-सी प्राथमिक क्रिया नहीं है?(A) कृषि (B) खनन (C) विनिर्माण (D) मतस्य पालन—– Ans–(C)

44. ‘झूमिंग’ कृषि भारत के किस क्षेत्र में की जाती है?(A) उत्तर-पूर्वी राज्य (B) दक्षिणी राज्य (C) पश्चिमी राज्य (D) मध्य भारत—– Ans–(A)

45. ब्राजील में कॉफी के बागानों को क्या कहा जाता है?(A) फेजेंडा (B) एजेंडा (C) मिल्पा (D) लादांग—– Ans–(A)

46. विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?(A) भारत (B) चीन (C) श्रीलंका (D) केन्या—– Ans–(B)

47. निम्नलिखित में कौन सी एक द्वितीयक गतिविधि है?(A) टोकरी बुनना (B) मछली पकड़ना (C) पशुचारण (D) व्यापार—– Ans–(A)

48. ‘सिलिकॉन वैली’ (Silicon Valley) कहाँ स्थित है?(A) सैन फ्रांसिस्को के पास (B) न्यूयॉर्क के पास (C) मॉस्को के पास (D) लंदन के पास—– Ans–(A)

49. ‘सफेद कॉलर’ (White Collar) श्रमिक किस क्रियाकलाप से जुड़े होते हैं?(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक एवं चतुर्थ (D) पंचम—– Ans–(C)

50. पनामा नहर किसको जोड़ती है?(A) प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से (B) भूमध्य सागर को लाल सागर से (C) हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से (D) इनमें से कोई नहीं—– Ans–(A)

51. ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग किस देश में स्थित है?(A) कनाड़ा (B) रूस (C) चीन (D) अमेरिका—– Ans–(B)

52. विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग कौन-सा है?(A) उत्तमाशा अंतरीप मार्ग (B) उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग (C) दक्षिणी अटलांटिक मार्ग (D) स्वेज नहर मार्ग—– Ans–(B)

53. ‘ओपेक’ (OPEC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?(A) विएना (B) जेनेवा (C) जकार्ता (D) न्यूयॉर्क—– Ans–(A)

54. दो देशों के बीच होने वाले व्यापार को क्या कहते हैं?(A) अंतर-देशीय व्यापार (B) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (C) स्थानीय व्यापार (D) बाहरी व्यापार—– Ans–(B)

55. भारत की पहली जनगणना कब हुई थी?(A) 1872 (B) 1881 (C) 1901 (D) 1951—– Ans–(A)

56. भारत में पहली संपूर्ण (नियमित) जनगणना किस वर्ष हुई थी?(A) 1872 (B) 1881 (C) 1891 (D) 1901—– Ans–(B)

57. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात कितना है?(A) 930 (B) 943 (C) 927 (D) 950—– Ans–(B)

58. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?(A) बिहार (B) महाराष्ट्र (C) उत्तर प्रदेश (D) पश्चिम बंगाल—– Ans–(C)

59. भारत का सबसे बड़ा नगर (जनसंख्या के अनुसार) कौन-सा है?(A) दिल्ली (B) मुम्बई (C) कोलकाता (D) चेन्नई—– Ans–(B)

60. ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ किससे संबंधित है?(A) कृषि विकास (B) नगर विकास (C) ग्रामीण विकास (D) सड़क निर्माण—– Ans–(B)

61. खरीफ फसल की कृषि ऋतु क्या है?(A) अक्टूबर से मार्च (B) जून से सितम्बर (C) अप्रैल से जून (D) नवंबर से अप्रैल—– Ans–(B)

62. निम्नलिखित में से कौन-सी रबी की फसल है?(A) चावल (B) गेहूं (C) कपास (D) जूट—– Ans–(B)

63. भारत में हरित क्रांति के जनक कौन माने जाते हैं?(A) एम० एस० स्वामीनाथन (B) वर्गीज कुरियन (C) प्रो० अमर्त्य सेन (D) नॉर्मन बोरलॉग—– Ans–(A)

64. भारत में किस राज्य में चावल का उत्पादन सबसे अधिक होता है?(A) उत्तर प्रदेश (B) पश्चिम बंगाल (C) पंजाब (D) बिहार—– Ans–(B)

65. सिंदरी किसलिए प्रसिद्ध है?(A) पेट्रोकेमिकल (B) उर्वरक कारखाना (C) सूती वस्त्र (D) कागज उद्योग—– Ans–(B)

66. ‘भाखड़ा नांगल परियोजना’ किस नदी पर स्थित है?(A) सतलज (B) व्यास (C) गंगा (D) नर्मदा—– Ans–(A)

67. भारत में जल संसाधनों का सबसे अधिक उपयोग किस क्षेत्र में होता है?(A) सिंचाई (B) उद्योग (C) घरेलू (D) इनमें से कोई नहीं—– Ans–(A)

68. अंकलेश्वर तेल क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?(A) असम (B) गुजरात (C) महाराष्ट्र (D) राजस्थान—– Ans–(B)

69. भारत का सबसे पुराना तेल शोधक कारखाना (Refinery) कहाँ है?(A) डिगबोई (B) ट्रॉम्बे (C) जामनगर (D) बरौनी—– Ans–(A)

70. ‘बॉक्साइट’ किस धातु का अयस्क (Ore) है?(A) लोहा (B) एल्युमिनियम (C) तांबा (D) सोना—– Ans–(B)

71. भारत में सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौन-सा है?(A) झरिया (B) रानीगंज (C) बोकारो (D) गिरिडीह—– Ans–(A)

72. ‘रावतभाटा’ परमाणु ऊर्जा केंद्र किस राज्य में स्थित है?(A) राजस्थान (B) कर्नाटक (C) उत्तर प्रदेश (D) तमिलनाडु—– Ans–(A)

73. ‘भिलाई’ इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है?(A) झारखंड (B) छत्तीसगढ़ (C) ओडिशा (D) पश्चिम बंगाल—– Ans–(B)

74. भारत का ‘बोस्टन’ या ‘मैनचेस्टर’ किसे कहा जाता है?(A) अहमदाबाद (B) मुंबई (C) कानपुर (D) सूरत—– Ans–(A)

75. ‘मुम्बई हाई’ किसलिए जाना जाता है?(A) पेट्रोलियम (B) कोयला (C) पर्यटन (D) परमाणु ऊर्जा—– Ans–(A)

76. स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral) महामार्ग किन चार महानगरों को जोड़ता है?(A) दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-कोलकाता (B) दिल्ली-जयपुर-मुंबई-चेन्नई (C) पटना-दिल्ली-मुंबई-कोलकाता (D) लखनऊ-दिल्ली-मुंबई-चेन्नई—– Ans–(A)

77. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों (Zones) में विभाजित किया गया है?(A) 12 (B) 16 (C) 17 (D) 18—– Ans–(D)

78. एन.एच.-44 (NH-44) भारत में कहाँ से कहाँ तक जाता है?(A) वाराणसी से कन्याकुमारी (B) श्रीनगर से कन्याकुमारी (C) दिल्ली से मुंबई (D) कोलकाता से चेन्नई—– Ans–(B)

79. ‘अम्ल वर्षा’ (Acid Rain) का मुख्य कारण क्या है?(A) वायु प्रदूषण (B) जल प्रदूषण (C) ध्वनि प्रदूषण (D) मृदा प्रदूषण—– Ans–(A)

80. ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम किस नदी की स्वच्छता से संबंधित है?(A) यमुना (B) गंगा (C) ब्रह्मपुत्र (D) गोदावरी—– Ans–(B)

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here