Home Sociology12th 2018 Sociology 12th Question Bank MCQ

2018 Sociology 12th Question Bank MCQ

44
0
SHARE

2018 Sociology 12th Question Bank MCQ


समाजशास्त्र (Sociology) – 2018 (Bihar Board Class 12)


  1. भारत के किस विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र की पढ़ाई शुरू हुई थी?(A) बम्बई विश्वविद्यालय (B) कलकत्ता विश्वविद्यालय (C) पटना विश्वविद्यालय (D) दिल्ली विश्वविद्यालय—– Ans–(A)

  2. मुस्लिम विवाह है एक—(A) संस्कार (B) समझौता (C) मित्रता (D) उपर्युक्त में कोई नहीं—– Ans–(B)

  3. एक ग्राम पंचायत में कौन न्यायाधीश की भूमिका अदा करता है ?(A) मुखिया (B) सरपंच (C) पंच (D) सेवक—– Ans–(B)

  4. निम्न में से कौन भारत का सबसे अधिक नगरीकृत राज्य है ?(A) पश्चिम बंगाल (B) महाराष्ट्र (C) आन्ध्र प्रदेश (D) केरल—– Ans–(B)

  5. निम्न में से कौन सा हिन्दू विवाह का उद्देश्य है ?(A) धार्मिक कर्तव्य (B) पुत्र प्राप्ति (C) रति (D) इनमें से सभी—– Ans–(D)

  6. निम्नलिखित में से किसको नगरीकरण बढ़ावा देती है ?(A) गुमनामिता (B) भीड़ (C) प्रदूषण (D) उपरोक्त सभी—– Ans–(D)

  7. ‘चाचा’ नातेदारी के किस श्रेणी के अन्तर्गत आती है ?(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) उपर्युक्त में कोई नहीं—– Ans–(B)

  8. किस समाज में हठ विवाह का प्रचलन है ?(A) हिन्दू समाज में (B) मुस्लिम समाज में (C) जनजातीय समाज में (D) उपरोक्त में से कोई नहीं—– Ans–(C)

  9. निम्न में से कौन सी जनजाति उत्तरी-पूर्वी भारत की नहीं है ?(A) नागा (B) कुकी (C) बोडा (D) खस—– Ans–(D)

  10. संविधान के लिए अनुच्छेद में जनजातियों के लिए नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान है ?(A) 335 (B) 244 (C) 341 (D) 15—– Ans–(A)

  11. किसने कहा धर्म किसी आध्यात्मिक शक्ति में विश्वास है ?(A) टायलर (B) फ्रेजर (C) दुर्खीम (D) मॉलिनोस्की—– Ans–(A)

  12. डेन्जर्स ड्रग्स एक्ट किस वर्ष में पारित किया गया ?(A) 1930 (B) 1931 (C) 1938 (D) 1933—– Ans–(A)

  13. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों को अपनी संस्कृति और भाषा बनाये रखने के लिए संरक्षण प्रदान किया गया है ?(A) धारा 16 (B) धारा 29 (C) धारा 42 (D) धारा 46—– Ans–(B)

  14. किस विद्वान ने समाज को “सामाजिक सम्बन्धों का जाल” के रूप में परिभाषित किया ?(A) पार्सन्स (B) मर्टन (C) फिक्टर (D) मेकाईवर एवं पेज—– Ans–(D)

  15. वर्ग व्यवस्था है एक—(A) खुली व्यवस्था (B) बन्द व्यवस्था (C) न ही खुली न ही बन्द (D) उपरोक्त में से कोई नहीं—– Ans–(A)

  16. सामाजिक परिवर्तन का तात्पर्य है—(A) सामाजिक संबंधों में परिवर्तन (B) सामाजिक समूहों में परिवर्तन (C) सामाजिक अन्तः क्रियाओं में परिवर्तन (D) उपरोक्त सभी—– Ans–(D)

  17. सहपलायन विवाह, विवाह का एक प्रकार है—(A) जनजातीय समाज में (B) हिन्दू समाज में (C) मुस्लिम समाज में (D) ईसाई समाज में—– Ans–(A)

  18. ‘सोसाइटी इन इण्डिया’ किसने लिखी ?(A) मेंडलबम (B) के. एम. कपाड़िया (C) ए. एम. शाह (D) डब्ल्यू. आई. वार्नर—– Ans–(A)

  19. मध्याह्न भोजन कहाँ लागू हुआ ?(A) स्कूल (B) कॉलेज (C) ऑफिस (D) उपर्युक्त सभी—– Ans–(A)

  20. निम्नलिखित में से बन्द स्तरीकरण का उदाहरण कौन-सा है ?(A) वर्ग (B) सत्ता (C) जाति (D) उपर्युक्त सभी—– Ans–(C)

  21. धर्म निरपेक्षता का अर्थ क्या है ?(A) विभिन्न धर्मों का सह अस्तित्व (B) अन्य धर्मों के प्रति श्रद्धा (C) राज्य का अपना कोई धर्म न होना है। (D) इनमें से सभी—– Ans–(D)

  22. निम्न में से कौन से कारक भारतीय जाति व्यवस्था में परिवर्तन के उत्तरदायी है ?(A) औद्योगीकरण (B) पंचायती राज (C) जजमानी व्यवस्था (D) प्रभु जाति—– Ans–(A)

  23. संस्कृतिकरण की अवधारणा किसने विकसित की ?(A) एस. सी. दुबे (B) एम. एन. श्रीनिवास (C) सच्चिदानंद (D) योगेन्द्र सिंह—– Ans–(B)

  24. अनुसूचित जातियों को आरक्षण दिया जाता है उनकी—(A) गरीबी के संदर्भ में (B) आर्थिक आवश्यकताओं के संदर्भ में (C) संख्या के संदर्भ में (D) निम्न अनुष्ठानिक स्थिति के संदर्भ में—– Ans–(D)

  25. निम्नलिखित में से किसको किसी एक जाति को अनुसूचित जाति घोषित करने का अधिकार है ?(A) भारत के राष्ट्रपति (B) राज्य का राज्यपाल (C) अनुसूचित जाति आयुक्त (D) केन्द्रीय मंत्रिमंडल—– Ans–(A)

  26. मंडल आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?(A) बिंदेश्वरी प्र० मंडल (B) धनिक लाल मंडल (C) मंगनीलाल मंडल (D) चन्देश्वरी लाल मंडल—– Ans–(A)

  27. पश्चिमीकरण की अवधारणा किसने विकसित की थी ?(A) श्रीनिवास (B) दुर्खीम (C) फ्रेजर (D) टायलर—– Ans–(A)

  28. निम्नलिखित में से किसने सामाजिक परिवर्तन में विचारों की भूमिका पर बल दिया ?(A) काल मार्क्स (B) मैक्स वेबर (C) पैरेटो (D) टॉयनबी—– Ans–(B)

  29. निम्नलिखित में कौन सामाजिक स्तरीकरण का रूप नहीं है ?(A) धर्म (B) वर्ग (C) जाति (D) लिंग—– Ans–(A)

  30. ‘सोशल चेंज’ शब्दावली का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?(A) हर्बर्ट स्पेंसर (B) एल. एच. मॉर्गन (C) डब्ल्यू. एफ. आगबर्न (D) ई. दुर्खीम—– Ans–(C)

  31. समाजशास्त्र के जनक के रूप में किसे माना जाता है ?(A) मेकाईवर (B) कॉम्टे (C) सोरोकिन (D) दुर्खीम—– Ans–(B)

  32. हिन्दुओं में विवाह के कितने स्वरूप माने जाते हैं ?(A) दस (B) पाँच (C) आठ (D) चार—– Ans–(C)

  33. इनमें से कौन आदिम अर्थव्यवस्था का दूसरा स्तर है ?(A) शिकार एवं भोजन संग्रह स्तर (B) कृषि स्तर (C) पशुचारण स्तर (D) औद्योगिक स्तर—– Ans–(C)

  34. ‘सबला’ स्कीम केन्द्रित है—(A) असहाय महिलाएँ (B) किशोरियाँ (C) मातृत्व लाभ (D) इनमें से सभी—– Ans–(B)

  35. किसने लैंगिक असमानता के सात प्रकार का उल्लेख किया है ?(A) पाणिकर (B) मजमूदार (C) दूबे (D) अमर्त्यसेन—– Ans–(D)

  36. परिवीक्षा विवाह, विवाह का एक प्रकार है—(A) जनजातीय समाज में (B) हिन्दू समाज में (C) मुस्लिम समाज में (D) ईसाई समाज में—– Ans–(A)

  37. समाजशास्त्र की उत्पत्ति किन भाषाओं से हुई है ?(A) लैटिन एवं फ्रेंच (B) लैटिन एवं ग्रीक (C) लैटिन एवं अंग्रेजी (D) ग्रीक एवं अंग्रेजी—– Ans–(B)

  38. “भारत में विवाह और परिवार” किसने लिखी ?(A) ए. एम. शाह (B) जी. एस. घुर्ये (C) के. एम. कपाड़िया (D) डब्ल्यू. आई. वार्नर—– Ans–(C)

  39. शहरीकरण का लक्षण है—(A) व्यापार में विकास (B) एक शहर के चारों ओर केन्द्रों का विकास (C) ग्रामीण से शहरी प्रवसन (D) उपर्युक्त सभी—– Ans–(D)

  40. निम्नलिखित में से किसे शारदा एक्ट कहा जाता है ?(A) विशेष विवाह एक्ट (B) सहमति आयु बिल (C) बाल विवाह एक्ट (D) हिन्दू विवाह एक्ट—– Ans–(C)

  41. अल्पसंख्यक एक—(A) समाजशास्त्रीय संकल्पना है (B) गणितीय संकल्पना है (C) राजनीतिक संकल्पना है (D) मनोवैज्ञानिक संकल्पना है—– Ans–(A)

  42. निम्न में से कौन एक वर्ग नहीं है ?(A) डॉक्टर (B) शिक्षक (C) ब्राह्मण (D) वकील—– Ans–(C)

  43. पंचायती राज संस्थाओं में निम्नलिखित में कौन निम्नतम इकाई है ?(A) ग्राम पंचायत (B) पंचायत समिति (C) जिला परिषद (D) पंचायत सेवक—– Ans–(A)

  44. ‘सोसाइटी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?(A) मेकाईवर एवं पेज (B) ए. डब्ल्यू. ग्रीन (C) फेयर चाइल्ड (D) जॉनसन—– Ans–(A)

  45. भारत में किस वर्ष प्रधानमंत्री रोजगार योजना शुरू की गयी ?(A) 1993 (B) 1994 (C) 2011 (D) 2009—– Ans–(A)

  46. किस वर्ष बालिका समृद्धि योजना की शुरूआत की गई ?(A) 1997 (B) 1998 (C) 1999 (D) 1986—– Ans–(A)

  47. लैंगिक विषमता का सम्बन्ध है—(A) सामाजिक मूल्यों से (B) आर्थिकी से (C) राजनीतिक मूल्यों से (D) उपरोक्त सभी—– Ans–(D)

  48. किस वर्ष बाल श्रम पर एक राष्ट्रीय नीति बनाई गई ?(A) 1987 (B) 1991 (C) 1948 (D) 1952—– Ans–(A)

  49. निम्न में से कौन वैश्वीकरण के मुख्य प्रेरक हैं ?(A) बाजार की खोज (B) प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्प्यूटर नेटवर्क (C) बहुराष्ट्रीय विनियोग (D) उपर्युक्त सभी—– Ans–(D)

  50. भारत में किस वर्ष समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ?(A) 1975 (B) 1974 (C) 2011 (D) 1985—– Ans–(A)

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here