Home Bihar board 10th History Chapter 7 | व्यापार और भूमंडलीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न )...

History Chapter 7 | व्यापार और भूमंडलीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) | Bihar Board 10th Most Important Question Answer

2551
1
SHARE
Vyapar aur bhumandalikaran class 10th Bihar board
Vyapar aur bhumandalikaran class 10th Bihar board

History Chapter 7 | व्यापार और भूमंडलीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) | Bihar Board 10th Most Important Question Answer:  History Class 10th VVI Subjective Question, Vyapar aur bhumandalikaran ka subjective question answer class 10th, अर्थव्यवस्था और आजीविका लघु उत्तरीय प्रशन, Class 10th Objective Question 2020, MCQ Questions for Class, बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास Most important qna Social science Bihar Board . FOR LATEST UPDATE Telegram channel  ? Join Click HERE

इतिहास: व्यापार और भूमंडलीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न )  Vyapar Aur Bhumandalikaran History ka Subjective Question Answer Class 10th


Q. भूमंडलीकरण किसे कहते हैं?

Ans– भूमंडलीकरण वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से विश्व के अर्थव्यवस्था को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक जीवन के साथ एकीकृत किया जाता है। दूसरे शब्दों में वस्तुओं, सेवाओं तथा सूचनाओं का राष्ट्रीय सीमाओं के आर पार स्वतंत्रता पूर्वक संचरण भूमंडलीकरण अथवा वैश्वीकरण कहलाता है।

Q. भूमंडलीकरण के भारत पर प्रभावों का वर्णन करें।

Ans– भूमंडलीकरण ने भारत के संस्कृति को गहरे रूप में प्रभावित किये। इसका प्रभाव यहां के लोगों के खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा, विचार आदि पर भी पड़ा। भूमंडलीकरण से यहां के लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आया। लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने लगे, सूचना और तकनीकी के क्षेत्र में भी नवीन अवसर पैदा हुए। भारतीय लोगों के जीवकोपार्जन  के क्षेत्र में जैसे -टू, यातायात की सुविधा, रेस्ट हाउस आदि क्षेत्रों में भी विकास हुआ।

Q. भूमंडलीकरण में बहुराष्ट्रीय कंपनी ओके योगदान को स्पष्ट करें।

Ans–उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य भूमंडलीकरण का स्वरुप विकसित होने लगे। इसके प्रभाव को कायम रखने के लिए विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा पूंजीवाद आदि देशो के महत्वपूर्ण योगदान रहे हैं। इसके साथ आर्थिक हितों की रक्षा हेतु घटित संगठन जैसे G-15, G-77, G- 8, ओपेक आदि संगठन  महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यदि भूमंडलीकरण के प्रक्रिया को विकसित करने वाले तत्वों की बात की जाए तो मुफ्त बाजार, मुक्त व्यापार, बहुराष्ट्रीय कंपनियां का प्रसार, उद्योग तथा सेवा क्षेत्र का नीजीकरण इसके  मुख्य तत्व है।

Q. 1929 ई० के आर्थिक संकट के कारणों को संक्षेप में व्यक्त करें।

Ans– प्रथम महायुद्ध के समय कृषि तथा उद्योग के क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि पाई गई। किंतु युद्ध के बाद उत्पादन की तुलना में खरीददारों की संख्या में काफी कमी आई। इस स्थिति में उद्योगपति तथा किसान वर्ग दोनों की स्थिति खराब हो गई।
युद्ध समाप्ति के बाद अनेक देशों ने अमेरिकी पूंजी पतियों से कर्ज लेकर अपने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में जुट गए किंतु संकट के समय पूंजीपति वर्ग दिए कर्ज उन देशो से मांगने लगे इस प्रकार संकट और बढ़ता चला गया।
विश्व बाजार की पूंजी व्यवस्था भी  चरमरा गए, संकटग्रस्त देश अपनी आवश्यकताओं की वस्तुएं स्वयं  बनाने में जुट गए।  यूरोप की स्थिति तो इसलिए बिगड़ गई क्योंकि अमेरिकी पूंजीपति वर्ग यूरोप को मुद्रा ऋण न देकर   मुद्रा बाजार में सट्टा लगाने लगे।
उपरोक्त सभी कारणों ने 1929 ई० की आर्थिक मंदी की प्रारंभ की।

Q. विश्व बाजार किसे कहते हैं?

Ans– विश्व बाजार उस बाजार को कहते हैं, जो विश्व के सभी देशो के वस्तुओं को आम लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध कराती है।

Q. औद्योगिक क्रांति क्या है?

Ans– 18 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। औद्योगिक क्रांति का तात्पर्य ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें वस्तुओं का उत्पादन मानव श्रम से न होकर कारखाने में मशीनों द्वारा संपादित होता है। वाष्प शक्ति द्वारा संचालित मशीनों द्वारा कारखाने में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन औद्योगिक क्रांति ही है।

Q. भूमंडलीकरण शब्द का प्रयोग किसने और कब किया?

Ans– भूमंडलीकरण शब्द का प्रयोग संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉन विलियम्स ने अमेरिका में 1990‌ई० में किया।

Q. औद्योगिक क्रांति ने किस तरह विश्व व्यापार के स्वरूप को विस्तृत किया?

Ans– इंग्लैंड में 18वीं शताब्दी के मध्य कारखाने में वस्तुओं का उत्पादन आरंभ हुआ। उस समय कारखाने वाष्प इंजन पर चलते थे। कारखानों तक कच्चे मालों को पहुंचाना तथा उत्पादित वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाना। यह कार्य विश्व व्यापार किए।
इस प्रक्रिया में उपनिवेशवाद ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि औद्योगिक क्रांति ने विश्व बाजार के स्वरूप को विस्तृत किया।

Q. विश्व बाजार के लाभ और हानि पर संक्षिप्त में टिप्पणी करें।

Ans– विश्व बाजार लाभ निम्नलिखित है
>>विश्व बाजार सभी वर्गो के हितों की रक्षा करता है जिसे उद्योग व्यापार को गति मिलती रहे।
>>विश्व व्यापार से कृषि क्षेत्र में परिवर्तन हुए।
>>शहरी कारण होने के कारण जनसंख्या में भी वृद्धि हुई।
>>औद्योगिकरण तथा आधुनिकीकरण का उदय हुआ।

विश्व बाजार हानियां निम्नलिखित है

>>उग्र राष्ट्रवाद का विकास
>>भुखमरी, गरीबी तथा अकाल की समस्याएं बढ़ी
>>एशिया तथा अफ्रीका में उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद का उदय हुआ।


<<<— PREVIOUS * NEXT —>>>

 


NEWSVIRALSK


Vyapar aur bhumandalikaran class 10th Bihar board
Vyapar aur bhumandalikaran class 10th Bihar board

Objective & Subjective प्रश्नों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें। यहां पर महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव ओर सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर शेयर किए जाते हैं।


Telegram channel ? Join Click HERE

इसे भी पढ़ें: — IMPORTANT LINKS FOR YOU


? Bihar ITI Enrance Exam GK Science Question & Online TestCLICK Here

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here


? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तरCLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तरCLICK Here


? बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram?Click here

?Facebook Fans Page लाइक करे ?Click here

? Twitter पर जरूर फॉलो करें ?Click here


? घर बैठे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु दिए गए पर क्लिक करें ?Click here

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here