Home Bihar board 10th Chapter – 5  बिहार: कृषि एवं वन संसाधन | 10th Bihar...

Chapter – 5  बिहार: कृषि एवं वन संसाधन | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA

2215
0
SHARE
bihar krishi awam van sampada vvi subjective question answer
bihar krishi awam van sampada vvi subjective question answer

Chapter – 5 बिहार: कृषि एवं वन संसाधन | 10th Bihar Board Geography VVI Subjective QnA : If you searching in Google Search Bar ” बिहार: कृषि एवं वन संसाधन प्रश्न उत्तर, bihar krishi awam van sampada parivahan sanchar awam vyapar Bihar board important subjective, social science class 10 textbook objective pdf, social science class 10 in hindi, social science class 10 pdf ” then you have come to the right place. Here we are going to share with you some most important objective questions with answer. That’s why you should JOIN this portal www.newsviralsk.com  Telegram channel  ? Join Click HERE

Table of Contents

Chapter -5 बिहार: कृषि एवं वन संसाधन Subjective QnA Social Science 10th Bihar Board

 


Q. बिहार में वनों के अभाव के कारणों को लिखे।

Ans-— बिहार में वनों के अभाव के निम्न कारण है–
a.बिहार विभाजन के बाद अधिकतर वन वाले क्षेत्र झारखंड में चले गए।
b. बिहार में गंगा का उत्तरी मैदान उपजाऊ होने के कारण लोग वन नहीं लगाते हैं।
c.जनसंख्या वृद्धि के कारण वृक्षों की कटाई।
d.सरकार की गलत नीति तथा लोगों को वनों के महत्व से संबंधित जागरूकता की कमी।

Q. बिहार की मुख्य फसलें कौन-कौन है?

Ans— बिहार में अनेक प्रकार की फसलें उगाई जाती है। जैसे- धान, मक्का,  मडुआ, गेहूं, बाजरा, जूट इत्यादि।

Q. बिहार में धान फसल के लिए उपयुक्त भौगोलिक दशाओं का वर्णन करें.

Ans— धान फसल के लिए भौगोलिक दशाएं इस प्रकार है–
>> उष्ण जलवायु
>> 22 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान
>> 150 सेंटीमीटर से 200 सेंटीमीटर के बीच वर्षा
>> जलोढ़ चिकनी मिट्टी
>> जून से अगस्त महीने में बुआई का मौसम तथा सितंबर से नवंबर में कटाई का मौसम

Q. बिहार की कृषि संबंधित समस्याओं का उल्लेख करें।

Ans— बिहार में कृषि संबंधित समस्याएं इस प्रकार है–
सिंचाई की समस्या–बिहार में किसान लोग मानसून पर निर्भर रहते है। यहां सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरों का विकास नहीं है, साथ ही पर्याप्त मात्रा में विद्युत नलकूप की व्यवस्था भी नहीं है।

खेतों का छोटा आकार-– बिहार में खेतों का आकार दिन प्रतिदिन छोटा होता जा रहा है। छोटे खेतों में जुताई करना और सिंचाई करने में भी कठिन होती है। छोटे खेत होने के कारण फसल लगाना महंगा हो जाता है।

उच्च किस्म के कृषि यंत्र का अभाव-— बिहार में अधिकतर किसान कम पूंजी में खेती करते हैं। वे कृषि यंत्र खरीदने में भी असमर्थ है।

Q. बिहार में जूट उद्योग पर टिप्पणी लिखें।

Ans—बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में जूट उद्योग का विकास हुआ है। बिहार में  पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा जिले में जूट की खेती की जाती है।
बिहार के उत्तरी पूर्वी भाग में जूट की खेती इसलिए की जाती है, क्योंकि यहां खेती के लिए उपयुक्त तापमान, वर्षा, आद्रता तथा जलोढ़ मिट्टी पाए जाते हैं। यह जूट की खेती के लिए आदर्श है। बिहार में जूट के तीन बड़े कारखाने हैं।
1.कटिहार जूट मिल लिमिटेड
2.रामेश्वर जूट मिल समस्तीपुर
3.मौर्य इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नालंदा

Q. बिहार में वन संपदा की वर्तमान स्थिति का वर्णन करें।

Ans—वनों का हमारे जीवन में खास महत्व है । वन से हमें  इमारती लकड़ियां, औषधियां तथा अनेक प्रकार के उपयोगी पदार्थ प्राप्त होते हैं।
बिहार-झारखंड विभाजन के बाद वन संपदा में बिहार काफी गरीब हो गया। यहां लगभग 6216 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जंगल बचे हुए हैं।
देश के क्षेत्रफल के साथ इसकी तुलना की जाए तो मात्र 6.6% ही है, जो कि देश के औसत प्रतिशत का एक छोटा सा भाग है।
बिहार में अधिकांश वन उत्तरी पश्चिमी उपहिमालय क्षेत्र तथा दक्षिणी पठारी भागों में फैले हुए हैं। मैदानी भागों में वन संपदा का अभाव है। इसीलिए बिहार वन संपदा में गरीब है।

Q. बिहार की खनिज संपदा का संक्षिप्त वर्णन करें।

Ans— बिहार में मुख्यत: पाए जाने वाले खनिजों को दो भागों में बांटा गया है।
धात्विक खनिज और अधात्विक खनिज
बिहार में कैमूर एवं रोहतास जिले में डोलोमाइट का भंडार है। यहां चूना पत्थर का कुल भंडार 210.85 हजार मैट्रिक टन है।
रोहतास का अमझौर पहाड़ी पाइराइट के लिए प्रसिद्ध है। गया और हजारीबाग में अभ्रक मिलते हैं। बिहार के भागलपुर, मुंगेर तथा बांका जिले में चीनी मिट्टी का भंडार है।

Q. हमारे जीवन में वनों का क्या महत्व है? इसके संरक्षण का उपाय बताएं?

Ans—वन से हमें विविध प्रकार की लकड़ियां, जड़ी बूटियां, गोंद, लाह इत्यादि प्राप्त होते हैं। ये हमारे दैनिक जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

वनों के संरक्षण के उपाय निम्नलिखित है–

>> घरों में प्रयोग होने वाले लकड़ी इंधन के स्थान पर LPG तथा बायोगैस का प्रयोग होना चाहिए।
>> सरकार को वृक्षों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए।
>> लकड़ी की वस्तुओं के जगह फाइबर और प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग होना चाहिए।
>> सड़को तथा रेल मार्गों के किनारे किनारे वृक्षारोपण कर वनों की पुनः स्थापना की जानी चाहिए।

Q. बिहार के प्रमुख हवाई अड्डे का नाम लिखें।

Ans—बोधगया–  बोधगया हवाई अड्डा
पटना— जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
भागलपुर —भागलपुर  हवाई अड्डा
मुजफ्फरपुर —मुजफ्फरपुर हवाई अड्डा
बिहटा— बिहटा हवाई अड्डा
रक्सौल —रक्सौल हवाई अड्डा

Q. बिहार में जनसंख्या सभी जगह सामान नहीं है, स्पष्ट करें।

Ans— बिहार में जनसंख्या समान नहीं होने के कारण धरातलीय उच्चावच का प्रभाव है। बिहार में सबसे धनी जनसंख्या वाला क्षेत्र मैदानी भाग है। यहां जनसंख्या अधिक होने का मुख्य कारण उपजाऊ मिट्टी, कृषि, सिंचाई तथा नगरीकरण का प्रभाव रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्र– पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया जिले हैं।
जनसंख्या कम घनी वैसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां उपजाऊ मिट्टी का अभाव हो तथा पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो। पश्चिमी चंपारण, बांका, कैमूर जिले में जनसंख्या में काफी कमी है।

Q. कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ है, व्याख्या करें।

Ans— बिहार के 80% लोग कृषि पर निर्भर है। बिहार झारखंड विभाजन से पहले प्रतिशत में कमी थी। बिहार के किसान काफी मेहनती होते हैं। इसलिए बिहार को कृषि प्रधान राज्य का दर्जा प्राप्त है।
बिहार के लगभग 90% आबादी देहाती क्षेत्रों में निवास करते हैं।  यह राज्यों की तुलना में हेक्टेयर उत्पादन में कमी है।
और यदि बाढ आ जाए या फिर किसी अन्य कारणों से कृषि मारी जाती है, तो यहां जनता भूखमरी के शिकार हो जाते हैं। क्योंकि मजदूर तबके के लोगों के आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

 


NEWSVIRALSK

Objective & Subjective प्रश्नों को पढ़ने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन करें। यहां पर महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव ओर सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर शेयर किए जाते हैं।

*

bihar krishi awam van sampada vvi subjective question answer
bihar krishi awam van sampada vvi subjective question answer

social science chapter wise

 


Telegram channel  ? Join Click HERE

 


इसे भी पढ़ें: —

Bihar board latest news NewsViral SK

? Bihar ITI Enrance Exam GK  Science Question & Online Test CLICK Here

? कंप्यूटर फंडामेंटल हिंदी भाषा में चित्र सहित — CLICK Here

? 12वीं (आर्ट्स) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर — CLICK Here

? 10वीं ( बिहार बोर्ड) के ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तरCLICK Here

बिहार बोर्ड 10वी WhatsApp Group  —  ?Click here

?  बिहार बोर्ड 12वी (Arts) WhatsApp Group   —  ?Click here

? बिहार बोर्ड 10वी & 12वी (Arts) Telegram —   ?Click here

?Facebook Fans Page लाइक करे ?Click here

? Twitter  पर जरूर फॉलो करें ?Click here

? बाल क्लास से संबंधित पोस्ट  के लिएCLICK Here

? घर बैठे मैट्रिक परीक्षा की तैयारी हेतु दिए गए  पर क्लिक करें  ?Click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here